इंतजार खत्म, OpenAI ने लॉन्च किया अपना ब्राउजर Atlas, गूगल क्रोम को मिलेगी सीधी टक्कर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2025, 10:06 AM IST

OpenAI Atlas Browser: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इस लॉन्च को “एक दशक में एक बार मिलने वाला अवसर” बताया है, जिससे यह तय किया जा सके कि भविष्य का ब्राउज़र कैसा होना चाहिए। वहीं फॉरेस्टर के विश्लेषक पैडी हैरिंगटन ने चेतावनी दी कि “गूगल जैसे दिग्गज से प्रतिस्पर्धा करना आसान नहीं होगा।”

ओपनएआई (OpenAI) ने अपना नया वेब ब्राउजर “एटलस” (Atlas) लॉन्च किया है, जिससे अब यह कंपनी सीधे तौर पर गूगल से प्रतिस्पर्धा में उतर गई है। जैसे-जैसे इंटरनेट उपयोगकर्ता अपने सवालों के जवाब पाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अधिक निर्भर होते जा रहे हैं, यह कदम ओपनएआई के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

OpenAI Atlas browser

OpenAI Atlas browser/Photo-Openai

Atlas से ओपनएआई की नई शुरुआत

ओपनएआई अपने मशहूर चैटबॉट ChatGPT को अब ऑनलाइन सर्च का मुख्य माध्यम बनाना चाहती है। इससे कंपनी को डिजिटल विज्ञापन और इंटरनेट ट्रैफिक से अधिक कमाई का अवसर मिल सकता है, हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि यदि उपयोगकर्ता सीधे एआई-आधारित सारांशित जवाबों से संतुष्ट हो जाते हैं, तो यह पारंपरिक ऑनलाइन प्रकाशकों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि क्लिक दर में भारी गिरावट आ सकती है।

End of Feed