OpenAI के ChatGPT ने जब से कदम रखा है तब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक नई सी क्रांति आ गई है। इसकी एंट्री के बाद से ही टेक जगत की कंपनियों के बीच में एआई टूल लॉन्च करने की होड़ सी मच गई है। ChatGPT अपने करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए नए नए फीचर्स पेश कर रहा है। अब कंपनी ने एक नया धमाकेदार फीचर लॉन्च कर दिया है। चैटबॉट के इस नए फीचर का नाम 'Study Mode' है।
ओपनएआई ने चैटजीपीटी में जोड़ा नया धमाकेदार फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)
OpenAI अब स्टूडेंट की सहूलियत के लिए 'Study Mode' को अपने पॉपुलर चैटबॉट में जोड़ दिया है। चैटजीपीटी के इस नए फीचर्स से छात्रों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। यह नया फीचर छात्रों को डायरेक्ट रिप्लाई करने के बजाय उनमें सोचने की एबिलिटी को विकसित करेगा और साथ ही किसी समस्या के समधान के लिए उसे समझने को भी प्रेरित करेगा।
सभी यूजर्स के लिए है फ्री
OpenAI ने चैटजीपीटी के इस नए 'Study Mode' को सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह से फ्री रखा है। आप चाहे फ्री प्लान इस्तेमाल करने वाले यूजर्स हों या फिर सब्सक्रिप्शन प्लान हो, आप इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी अगले कुछ दिनों में इस 'Study Mode' फीचर को ChatGPT Edu सब्सक्राइबर्स के लिए भी जारी करेगी।
डायरेक्ट जवाब नहीं देगा यह फीचर
ChatGPT का यह 'Study Mode' सवाल पूछने पर छात्रों को डायरेक्ट जवाब नहीं देगा। किसी सवाल के आने पर यह छात्रों के साथ संवाद करेगा, उस सवाल को समझने और सॉल्व करने में छात्र की मदद करेगा और तब तक सही जवाब नहीं बताएगा जब तक छात्र उसे खुद से साल्व करने या फिर उसके बारे में सोचने की कोशिश न करें। इस नए फीचर से छात्रों में लर्निंग पॉवर को विकसित करने में मदद मिलेगी।
इस वजह से आया नया फीचर
हाल ही में एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ था कि जो छात्र निंबध जैसे टॉपिक के लिए ChatGPT की मदद लेते हैं उनकी दिमागी एक्टिविटी या सक्रियता उन छात्रों से कम होती है जो उसे सॉल्व करने के लिए खुद से गूगल में टॉपिक को सर्च करते हैं या फिर उसके लिए रिसर्च करते हैं। अब OpenAI इस समस्या को सॉल्व करने के लिए एक नया फीचर लेकर आया जिससे छात्रों में सोचने की क्षमता विकसित हो सके।
