बिलियन डॉलर कंपनी बनाने के लिए पैसा नहीं केवल इन 3 चीजों की जरूरत, जानें OYO फाउंडर के सक्सेस मंत्र

Times Now Summit 2024: रितेश अग्रवाल ने बताया कि कंपनियां कैसे काम करती है। जैसे अमेजन है। अमेजन पिछले 20-25 साल से 15-20% से ग्रोथ कर रहा है। यह लॉ ऑफ कंपाउंडमेंट है। यही भारत के लिए भी सही है।

Times Now Summit 2024: ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा कि बिलियन डॉलर कंपनी बनाने के लिए केवल तीन चीज की जरूरत है-आइडिया, ड्रीम और हार्डवर्क। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनी बनाने के लिए आपको पैसे की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि आपका आइडिया अच्छा होगा तो आपको फाइनेंसर भी मिल जाएगा। लोग आपको पैसा देंगे। मार्केट में पैसा है। Oyo CEO अग्रवाल ने यह बात टाइम्स नाउ समिट 2024- इंडिया अनस्टॉपेबल (India Unstoppable) कार्यक्रम में ईडी नाउ के मैनेजिंग एडिटर और बिजनेस हेड मिहिर भट्ट के साथ बातचीत में कही।

2047 तक कैसे भारत बनेगा दुनिया की टॉप-2 इकोनॉमी?

2047 तक कैसे भारत दुनिया टॉप-2 इकोनॉमी हो सकता है? इसका जवाब देते हुए ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल ने अमेजन का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि कंपनियां कैसे काम करती है। जैसे अमेजन है। अमेजन पिछले 20-25 साल से 15-20% से ग्रोथ कर रहा है। यह लॉ ऑफ कंपाउंडमेंट है। यही भारत के लिए भी सही है। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम 7 से 10% ग्रोथ हर साल और पिछले साल से बेहतर तरीके से करें। अगर हम ऐसा करते हैं तो हम इस नंबर से भी बेहतर कर सकेंगे।

End of Feed