₹15,999 में लॉन्च हुआ यह दमदार टैबलेट, बड़ी डिस्प्ले और तगड़ी बैटरी से है लैस

OnePlus Pad Lite में MediaTek Helio G100 चिपसेट, 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज पैक किया गया है। टैबलेट OxygenOS 15.0.1 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। OnePlus Pad Lite में 5MP का फ्रंट और 5MP का रियर कैमरा दिया गया है

OnePlus Pad Lite: वनप्लस ने भारत में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad Lite लॉन्च कर दिया है। इसमें 11 इंच की बड़ी HD+ डिस्प्ले, 9,340mAh की लंबी चलने वाली बैटरी और MediaTek Helio G100 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह टैबलेट Wi-Fi और LTE दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है और 1 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

OnePlus Pad Lite

OnePlus Pad Lite में 5MP का फ्रंट और 5MP का रियर कैमरा दिया गया है। (image-oneplus)

कीमत और उपलब्धता

OnePlus Pad Lite की शुरुआती कीमत ₹15,999 रखी गई है, जो कि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले Wi-Fi मॉडल के लिए है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला Wi-Fi + 4G LTE वेरिएंट ₹17,999 में मिलेगा। कंपनी ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट और ₹1,000 का लॉन्च ऑफर भी दे रही है। टैबलेट को वनप्लस इंडिया वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

End of Feed