OnePlus Open Apex Edition Foldable Phone: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 7.82 इंच एमोलेड फोल्डेबल इनर डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है। फोल्डेबल फोन को लेदर फिनिश डिजाइन और 1TB स्टोरेज मिलता है। फोन दमदार कैमरा सेटअप और 16GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है।
भारत में कितनी है कीमत
वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन नए क्रिमसन शैडो रंग और लेदर बैक पैनल के साथ आता है। इसमें सिंगल 16GB रैम + 1TB स्टोरेज में आता है। इसकी भारत में कीमत 1,49,999 रुपये है। बता दें कि वनप्लस ओपन को पिछले साल अक्टूबर में 1,39,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था।
OnePlus Open Apex Edition: क्या है खासियत
वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन में 7.82 इंच का 2K एमोलेड इनर डिस्प्ले और 6.31 इंच 2K LTPO 3.0 सुपर फ्लूइड एमोलेड कवर डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 16 जीबी LPDDR5X रैम और 1 टीबी (1024 जीबी) UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। रैम को 28 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।
DSLR है कैमरा
वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो हैसलब्लैड-ट्यून्ड हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी LYT-T808 CMOS प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV64B सेंसर और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए दो कैमरे मिलते हैं, जो 20 मेगापिक्सल और 32 मेगापिक्सल के हैं।
OnePlus Open Apex Edition: बैटरी और चार्जिंग
वनप्लस ने ओपन एपेक्स एडिशन में 4,805mAh की बैटरी पैक है, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3 और जीपीएस के साथ टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
