OnePlus ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, 8000mAh की मिलेगी बैटरी

OnePlus N6 Price in India: OnePlus N6 बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और नए प्रोसेसर के साथ उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।

OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई ‘N’ सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे Nord सीरीज के नीचे पोजिशन किया गया है। नया OnePlus फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में आता है और इसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus N6

OnePlus N6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है

OnePlus N6 की कीमत और उपलब्धता

भारत में OnePlus N6 की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। इसके बेस मॉडल में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत Prime Day पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI विकल्प का भी लाभ उठा सकते हैं। OnePlus N6 की बिक्री भारत में 4 जुलाई से Amazon के जरिए शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Fresh Mint और Midnight Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

End of Feed