22 सितंबर को लॉन्च होगा वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स

वनप्लस का भारतीय बाजार में अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite होगा। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट भी कंफर्म कर दी गई है। लो बजट सेगमेंट आपको इस स्मार्टफोन में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।

2026 का साल भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए अब तक काफी खास रहा। पिछले 8 महीनों में कई सारे दमदार स्मार्टफोन्स की बाजार में एंट्री हुई है। अभी साल खत्म होने को काफी समय बाकी है और इन आगे के महीनों में कई सारे तगड़े फोन्स की एंट्री होने वाली है। अगर आप सितंबर के महीने में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus अपने भारतीय फैंस के लिए सबसे सस्ता स्मार्टफोन लाने जा रही है।

OnePlus (2)

वनप्लस के अपकमिंग फोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

वनप्लस का भारतीय बाजार में अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite होगा। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट भी कंफर्म कर दी गई है। कंपनी इसे भारत में 22 सितंबर को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह भारत में अब तक लॉन्च हुआ कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा।

End of Feed