OnePlus ने भारत में लॉन्च किया 4G स्मार्टफोन, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ इतनी है कीमत

OnePlus N6 Lite 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजॉल्यूशन 1,570 x 720 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite 4G लॉन्च कर दिया है, हालांकि यह थोड़ा हैरान करने वाला है कि जब दुनियाभर में 5G इस्तेमाल हो रहा है, 6G की बात चल रही है तब 4G फोन क्यों लॉन्च किया गया है। कंपनी का यह फोन बड़ी स्क्रीन, 7,000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ आया है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

OnePlus N6 Lite 4G

Unisoc T7250 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM/Photo-Oneplus

OnePlus N6 Lite 4G की कीमत और कलर

भारत में OnePlus N6 Lite 4G की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन Midnight Hype और Neo Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

End of Feed