7000mAh बैटरी के साथ OnePlus 15 मार्केट में जल्द देगा दस्तक, इसमें मिलेंग 3 कलर ऑप्शन

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस जल्द ही भारतीय बाजार में एक नई सीरीज को लॉन्च कर सकती है। वनप्लस की अपकमिंग सीरीज में 7000mAh की बैटरी मिल सकती है।

OnePlus Upcoming Smartphone: दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी के पास बजट सेगमेंट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स के ऑप्शन मौजूद हैं। अगर आप वनप्लस का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Oneplus 15 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। वनप्लस की नई सीरीज को लेकर अब लीक्स का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

OnePlus 15

वनप्लस जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

Oneplus 15 सीरीज की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में कई बड़ी जानकारी सामने आई हैं। लीक्स की मानें तो कंपनी इस बार अपने फोन्स को डिजाइन कर रही है जिससे उसका वेट कम किया जा सके। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि Oneplus 15 में फैंस को तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। आइए आपको अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed