बाजार में लॉन्च होने जा रहा है प्रीमियम OnePlus 15, 7300mAh की बड़ी बैटरी से होगा लैस!

OnePlus 15 को दो कलर ऑप्शन के साथ दिखाया गया है जिसमें Sand Storm और Black कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। दोनों ही कलर्स में स्मार्टफोन बेहद प्रीमियम नजर आता है। इस स्मार्टफोन में 7300mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

2025 में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए हैं। सैमसंग, एप्पल, गूगल, वनप्लस समेत दूसरी कंपनियों ने कई सारे धांसू फोन्स बाजार में पेश किए। अभी साल खत्म होने में समय बचा हुआ है और कुछ बड़े धमाके होना भी बाकी हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है।

OnePlus 15 (2)

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)

प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों जल्द ही एक नया ऑप्शन मिलने वाला है। दरअसल वनप्लस की तरफ से कुछ समय हले ही OnePlus 15 की ग्लोबल लॉन्च डेट अनाउंस थी। अब कंपनी ने इस अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन को इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग से OnePlus 15 की इंडिया लॉन्च भी कंफर्म हो गया है। वेबसाइट पर लिस्टिंग के साथ ही फोन की पहली झलक भी सामने आ चुकी है।

End of Feed