OnePlus 12 Glacial White Colour: वनप्लस ने भारत में में अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 12 को नए ग्लेशियल व्हाइट कलर ऑप्शन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर कंपनी ने तीसरे कलरवे को टीज किया था। ग्लेशियल व्हाइट वेरिएंट को 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन में पहले की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और 6.82 का LTPO 4.0 एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। बता दें कि फोन पहले से फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक कलर में आता है।
OnePlus 12 Glacial White (Image-Oneplus)
OnePlus 12 Glacial White price: कितनी है कीमत
वनप्लस 12 ग्लेशियल व्हाइट कलर को केवल 12GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज में पेश किया गया है। इसकी कीमत 64,999 रुपये है। वनप्लस 12 ग्लेशियल व्हाइट कलर ऑप्शन अमेजन, कंपनी की वेबसाइट, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और पूरे भारत में आधिकारिक पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट की बिक्री 6 जून से शुरू होगी।
OnePlus 12 Glacial White Specifications: स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 12 ग्लेशियल व्हाइट कलर को भी पहले की तरह स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। वनप्लस 12 ग्लेशियल व्हाइट कलरवे में 6.82 इंच क्वाड-एचडी+ LTPO 4.0 एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 1Hz और 120Hz के बीच अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
वनप्लस 12 ग्लेशियल व्हाइट कलर ऑप्शन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 12GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन Android 14 आधारित OxygenOS 14 स्किन पर चलता है।
OnePlus 12 Glacial White Camera: कैसा है कैमरा और बैटरी
फोन में सोनी LYT-808 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी शूटर, 48 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। कैमरों को Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है। फोन में 5,400mAh की बैटरी और 100W सुपरवूक वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
