Ola Cab ने Google Maps को कहा बाय-बाय, अब इन-हाउस मैप्स से पहुंचाएगा आपके घर

Ola Cab Shifts To Ola Maps: ओला समूह की कंपनियों ने माइक्रोसॉफ्ट एज्योर के साथ पार्टनरशिप खत्म कर दी है और कंपनी अब अपना पूरा कार्यभार इन-हाउस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कृत्रिम एआई पर शिफ्ट कर दिया है। अब कंपनी ने इन-हाउस ओला मैप्स का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

Ola Cab Shifts To Ola Maps: भारतीय राइड शेयरिंग कंपनी ओला कैब्स ने गूगल मैप्स को बाय-बाय कह दिया है। अब कंपनी अपने ऑपरेशन पूरी तरह से अपने इन-हाउस ओला मैप्स से इंटीग्रेटेड कर रही है। इस फैसले के बाद कंपनी को हर साल 100 करोड़ रुपये की बचत होगी। बता दें कि गूगल मैप्स एक जीपीएस सर्विस है जिसे दिशा-निर्देशों को देखने के लिए किया जाता है।

End of Feed