अब सस्ती फ्लाइट्स तलाशना हुआ आसान, ChatGPT चुटकियों में कर देगा ये काम

ChatGPT के इस नए फीचर ने लाखों करोड़ों लोगों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। पहले जहां लोगों को अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर फ्लाइट्स की टिकट को देखना पड़ता था अब यह काम चैटजीपीटी पर रहते हुए ही हो जाएगा।

Cheapest Flight Guide: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और काफी ज्यादा ट्रेवल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपको ट्रेवल प्लानिंग करने में ज्यादा बड़ी दिक्कत नहीं होगी। इस काम में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी आपकी मदद करेगा। इस काम के लिए Skyscanner ने ChatGPT के साथ मिलकर एक धमाकेदार फीचर पेश किया है। इस सुविधा के बाद अब यूजर्स चैटजीपीटी में रहते हुए ही अपने टूर के लिए प्लाइट्स को सर्च कर सकते हैं और साथ ही फ्लाइट्स की कीमतों की तुलना भी कर सकते हैं।

ChatGPT (5)

चैटजीपीटी ने लाखों यूजर्स को दी बड़ी राहत।(फोटो क्रेडिट-iStock)

ChatGPT के इस नए फीचर ने लाखों करोड़ों लोगों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। पहले जहां लोगों को अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर फ्लाइट्स की टिकट को देखना पड़ता था अब यह काम चैटजीपीटी पर रहते हुए ही हो जाएगा। मतलब अलग-अलग वेबसाइट या फिर ऐप्स का झंझट खत्म हो जाएगा।

End of Feed