7,000 रुपये तक महंगे हुए Nothing, Vivo और Realme के ये स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट चेक कर लें

मेमोरी की मांग के बीच तमाम मोबाइल कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया है। यहां तक कि मिड रेंज के स्मार्टफोन करीब 7,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। देश में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Nothing, Vivo और Realme ने अलग-अलग स्मार्टफोन्स की कीमतें 1,000 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह मेमोरी (RAM और स्टोरेज चिप) की बढ़ती कीमतें हैं, जिनका असर पूरी टेक इंडस्ट्री पर देखने को मिल रहा है।

Nothing, Vivo and Realme raise prices by up to Rs 7,000

7,000 रुपये तक महंगे हुए ये स्मार्टफोन, खरीदने से पहले लिस्ट चेक कर लें

मेमोरी की कमी से बढ़ी कंपनियों की लागत

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े सर्वर और डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप्स की कीमतों में तेज उछाल आया है। इसका सीधा असर स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाने वाली कंपनियों की उत्पादन लागत पर पड़ा है। यही वजह है कि कई कंपनियां अब अपने उत्पादों की कीमतें बढ़ाने को मजबूर हो रही हैं। हाल ही में Apple ने भी अपने कुछ MacBook और iPad मॉडल्स की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की थी। अब Nothing, Vivo और Realme ने भी इसी राह पर चलते हुए अपने स्मार्टफोन्स महंगे कर दिए हैं।

End of Feed