Nothing Phone 2a Launched In India: कार्ल पेई की कंपनी नथिंग ने अपने तीसरे स्मार्टफोन नथिंग फोन 2ए को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। फोन में एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में नया ग्लिफ इंटरफेस भी दिया गया है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Nothing Phone 2a
Nothing Phone 2a: कीमत और ऑफर
फोन को भारत में व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। नथिंग फोन 2a की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। इस कीमत पर बेस 8GB + 128GB रैम और स्टोरेज वेरियंट आता है। वहीं फोन 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है। फोन को 12 मार्च से फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। कंपनी फोन को 12 मार्च को खरीदने वाले ग्राहकों को विशेष लॉन्च ऑफर के रूप में 4 हजार का डिस्काउंट दे रही है। यानी एक दिन के लिए फोन को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Nothing Phone 2a: स्पेसिफिकेशन
नथिंग फोन 2ए एंड्रॉइड 14 आधारित नथिंग ओएस 2.5 के साथ आता है। कंपनी फोन के साथ 3 साल के एंड्रॉयड अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट भी देने वाली है। फोन की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सुरक्षा और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।
इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी विकल्प जैसे 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, 360 डिग्री एंटीना और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन और डुअल स्टीरियो स्पीकर भी है।
Nothing Phone 2a: कैमरा और बैटरी
नथिंग फोन 2ए में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें f/1.88 अपर्चर लेंस और 1/1.56-इंच वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर है। इसके साथ OIS का भी सपोर्ट है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है।
फोन 2a में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को एक बार चार्ज करने पर लगातार दो दिनों तक चलाया जा सकता है। वहीं फोन को फास्ट चार्जिंग की मदद से 23 मिनट में बैटरी को 0 से 50 प्रतिशत और 59 मिनट में 100% चार्ज किया जा सकता है।
