खूबसूरत डिजाइन और हाईटेक फीचर वाली Noise की दो नई स्मार्टवॉच लॉन्च, SOS सपोर्ट भी मिलेगा

Noise ColorFit Pro 5, Noise ColorFit Pro 5 Max: स्मार्टवॉच नॉइज हेल्थ सूट से लैस हैं जो यूजर्स को हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैक करने की सुविधा देता है। वॉच SOS और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं।

Noise ColorFit Pro 5, Noise ColorFit Pro 5 Max: स्मार्ट वियरेबल कंपनी नॉइज ने मंगलवार को एक साथ अपनी दो नई स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी न कलरफिट प्रो 5 सीरीज पेश की है, जिसमें नॉइज कलरफिट प्रो 5 और नॉइज कलरफिट प्रो 5 मैक्स शामिल हैं। कलरफिट प्रो 5 सीरीज को कई शानदार कलर ऑप्शन और कई स्पोर्ट्स मोड के साथ पेश किया गया है। चलिए जानते हैं वॉच की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Noise ColorFit Pro 5

Noise ColorFit Pro 5

Noise ColorFit Pro 5, Noise ColorFit Pro 5 Max: फीचर्स और खूबियां

नॉइज कलरफिट प्रो 5 में 1.85 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (390 x 450) पिक्सल है, जबकि मैक्स वेरिएंट में 1.96 इंच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। दोनों डिस्प्ले के साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सीरीज में डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।

End of Feed