Happy New Year 2022 WhatsApp Wishes, Images, Stickers, GIF, Status Video Download: नया साल आ ही चुका है और लोग 2022 को अलविदा कहने के लिए तैयार हैं. कोविड महामारी एक बार फिर दुनिया पर मंडराने लगी है और बहुत बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी करने के लिए इकट्ठा होना अब खतरे से खाली नहीं है. ऐसे में अपने सभी मित्रों को नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए आप डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करते हैं. लंबे समय से इसका सबसे ट्रेंडिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप बना हुआ है और आज हम आपको न्यू ईयर विश करने के लिए कुछ अच्छे व्हाट्सएप स्टिकर्स के बारे में बता रहे हैं.
बहुत ही रोचक स्टिकर्स के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जा सकते हैं.
कहां ढूंढें न्यू ईयर स्टिकर्स
व्हाट्सएप ने अब तक नए साल की बधाई देने के स्टिकर्स पेश नहीं किए हैं, ऐसे में बहुत ही रोचक स्टिकर्स के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जा सकते हैं. इसके लिए अपने फोन के गूगल प्लेस्टोर में जाकर व्हाट्सएप स्टिकर पैक डाउनलोड कर लें. सर्चबार पर आपको न्यू ईयर स्टिकर्स टाइप करके बढ़िया रिव्यू वाली एप्लिकेशन डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद स्क्रीन पर दिखने वाले विकल्पों से स्टिकर पैक सेटअप कर लें ताकि इनका इस्तेमाल आप व्हाट्सएप के जरिए कर सकें.
अलाउ करते समय ध्यान से पढ़ें टर्म्स
व्हाट्सएप के लिए जब आप इस एप्लिकेशन को अलाउ परमिशन दे रहे हों, तब स्क्रीन पर टर्म्स को अच्छे से पढ़ लें. इसके बाद आप इन न्यू ईयर स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. चेक करने के लिए व्हाट्सएप चैट पर जाकर इमोजी विकल्प चुनें और नए साल की बधाई वाले स्टिकर्स का पूरा पैक डाउनलोड कर लें. नए साल के इस जश्न में जहां इस बार भी बहुत बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे नहीं होने वाले, अपनों को कम से कम व्हाट्सएप पर तो अलग किस्म के स्टिकर्स भेजकर नए साल की बधाई तो दे ही सकते हैं.
