Google Play Store पर आएगा नया Age Verification सिस्टम, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा होगी मजबूत?

अगर Play Age Signal API को बड़े स्तर पर अपनाया जाता है, तो बच्चों और किशोरों को उनकी उम्र के अनुरूप ऐप्स और डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। वहीं, अभिभावकों को भी अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा और उम्र की पुष्टि को लेकर बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच Google ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने Play Age Signal API को दुनिया के सभी देशों में उपलब्ध कराएगी। इस सिस्टम का उद्देश्य ऐप डेवलपर्स को यूजर्स की आयु की पुष्टि करने में मदद करना है, ताकि बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से ही ऐप्स और कंटेंट दिखाया जा सके। Google का कहना है कि यह फीचर 2026 के अंत तक अमेरिका समेत सभी देशों में रोलआउट कर दिया जाएगा।

google play store

ऐप स्टोर्स पर बढ़ रहा नियामकीय दबाव

बिना ID या सेल्फी के होगी उम्र की पुष्टि

Google के अनुसार, Play Age Signal API की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को अपनी पहचान साबित करने के लिए न तो कोई सरकारी ID देनी होगी और न ही सेल्फी अपलोड करनी होगी। यह सिस्टम Google के Family Link ऐप से जुड़ा होगा, जिसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों के मैनेज्ड अकाउंट के लिए उम्र की सीमा तय कर सकेंगे।

End of Feed