Motorola का 200MP पेरिस्कोप कैमरे वाला नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें इसके धांसू फीचर्स

Motorola Signature 27 की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर होगा। कंपनी इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट इस्तेमाल करेगी। इसमें बेहतर AI परफॉर्मेंस के लिए एडवांस NPU और कई AI फीचर्स दिए जाएंगे।

Motorola अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कंपनी ने Qualcomm Snapdragon Summit के दौरान अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन की कुछ अहम जानकारी शेयर की है। माना जा रहा है कि यह फोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Motorola Signature का अपग्रेडेड वर्जन होगा। नए फोन में कंपनी Qualcomm का लेटेस्ट और दमदार Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर देगी। इसके अलावा फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Motorola Smartphones (1)

सॉफ्टवेयर के मामले में भी Motorola Signature 27 को बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है। (फोटो क्रेडिट-Motorola)

Motorola ने अभी फोन की कीमत या लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने अपने X अकाउंट पर फोन को Coming Soon के साथ टीज किया है। इससे संकेत मिलते हैं कि इसे जल्द बाजार में उतारा जा सकता है।

End of Feed