Moto G77, Moto G67 की बाजार में हुई एंट्री, 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत

मोटोरोला के दोनों ही स्मार्टफन्स में आपको 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। दोनों ही स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए आपको स्मार्टफोन्स में Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने अपने करोड़ों फैंस के लिए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। मोटोरोला की तरफ से बाजार में Moto G77 और Moto G67 को लॉन्च किया गया है। अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मोटोरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए आपको इनकी डिटेल जानकारी देते हैं।

Motorola (7)

मोटोरोला के दोनों ही स्मार्टफोन्स में तगड़े फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

मोटोरोला के इन नए स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो Moto G67 को बाजार में 199.99 पाउंड यानी लगभग 25,400 रुपये में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 4GB की रैम, 128GB स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने इसे बाजार में Pantone Arctic Seal और Pantone Nile कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

End of Feed