नए अवतार में आया Motorola Edge 50 Pro, मिलता है 50MP सेल्फी कैमरा

Motorola Edge 50 Pro Vanilla Cream Colour: मोटो एज 50 प्रो में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट से लैस किया गया है। मोटो के नए फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा और 4,500mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 12GB रैम + 256GB स्टोरेज
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट
  • 125W वायर्ड, 50W वायरलेस चार्जिंग

Motorola Edge 50 Pro: मोटोरोला एज 50 प्रो अब नए अवतार में आ गया है। कंपनी ने इस फोन को नए वनीला क्रीम कलर में पेश किया है। इससे पहले फोन को ब्लैक ब्यूटी, लक्स लैवेंडर और मूनलाइट पर्ल कलर ऑप्शन में पेश किया गया था। नए कलर वाले वेरियंट को भी पहले की तरह स्पेसिफिकेशन और फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट मिलता है।

End of Feed