अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और मोटोरोला के फैंस हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला की एज सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन्स की सीरीज है। मोटोरोला के इस सीरीज के स्मार्टफोन्स काफी महंगे होते हैं लेकिन अब इस सीरीज के Motorola Edge 50 Pro को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की है गई है जिसके बाद खरीदारों को 10 हजार रुपये से ज्यादा की सीधी बचत होगी।
मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन की औंधे मुंह गिरी कीमत। (फोटो क्रेडिट-Digit)
Motorola Edge 50 Pro में दमदार फीचर्स मिलते हैं। डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग के लिए यह एक परफेक्ट स्मार्टफोन होने वाला है। इसके साथ ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके कैमरे की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको फोकसिंग पावर काफी शानदार मिलती है।
Motorola Edge 50 Pro की कीमत में भारी कटौती
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट करोड़ों ग्राहकों को Motorola Edge 50 Pro को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका दे रहा है। वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को 41,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी इस पर 29% का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इस प्रीमियम फोन को सिर्फ 29,999 रुपये की कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
फ्लैट डिस्काउंट के बाद भी आपके Motorola Edge 50 Pro को और भी कम दाम में खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर Axis BanK और SBI Bank क्रेडिट कार्ड पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंड डिस्काउंट भी दे रही है। अगर आप इन बैंक कार्ड से स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आप एक्स्ट्रा बच कर पाएंगे।
Flipkar अपने ग्राहकों को Motorola Edge 50 Pro पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो 24,000 रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे। अगर आप इस ऑफर में 15 हजार रुपये की बचत भी कर लेते हैं तो आप इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपये में खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Motorola Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
- Motorola Edge 50 Pro में आपको एल्युमिनियम फ्रेम के साथ बैक पैनल में ईको लेदर फिनिश मिलती है।
- पानी से प्रोटेक्शन के लिए इस स्मार्टफोन में IP68 की रेटिंग दी गई है।
- इसमें आपको 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन मिलती है।
- स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।
- इसके साथ ही इसमें आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में 50+10+13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 4500W की बड़ी बैटरी और 125W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
