Moto Razr 50 Ultra: मोटोरोला ने एक दिन पहले ही अपने फोल्डेबल फोन मोटो रेजर 50 अल्ट्रा को घरेलू मार्केट में पेश किया है। अब इस फोन को 4 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अमेजन लिस्टिंग से इसकी पुष्टि हो गई है। फोन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट और 50-50 मेगापिक्सल वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली दमदार डिस्प्ले और 15 वॉट की रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी।
Moto Razr 50 Ultra
Moto Razr 50 Ultra: संभावित कीमत
हालांकि, अब तक फोन की भारत में कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इस फोन को ग्लोबल और घरेलू मार्केट में CNY 5,699 (लगभग 66,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। भारत में भी इसे 60 से 70 हजार की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Moto Razr 50 Ultra: मार्केट में आया मोटोरोला का बवाल फोल्डेबल फोन, कैमरा-डिस्प्ले सब टॉप-क्लास
Moto Razr 50 Ultra: स्पेसिफिकेशन
जैसे कि हमने बताया फोन पहले ही घरेलू मार्केट में आ चुका है। भारत में भी इसे इन्हीं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस किया जा सकता है। चीन में मोटो रेजर 50 अल्ट्रा को एल्युमिनियम फ्रेम के साथ 6.9 इंच की pOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 4 इंच की pOLED कवर डिस्प्ले से लैस किया गया है। दोनों डिस्प्ले के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
मोटो रेजर 50 अल्ट्रा में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट, 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलेगा। वहीं फोन की बैटरी क्षमता की बात करें तो इसमें 4,000mAh की बैटरी पैक की गई है। इसके साथ 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है।
Moto Razr 50 Ultra: कैमरा
मोटो रेजर 50 अल्ट्रा में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
