भारतीय ब्रांड Mivi का पहला फोन Mivi One 5G लॉन्च, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Mivi One 5G में Mivi ClearTalk फीचर दिया है, जो Mivi Neural Voice Engine पर काम करता है। कंपनी के अनुसार, यह कॉल के दौरान ट्रैफिक, हवा, बातचीत और म्यूजिक जैसी आसपास की आवाजों को कम करके यूजर की आवाज को ज्यादा स्पष्ट बनाने में मदद करता है।

घरेलू ऑडियो ब्रांड Mivi ने भारतीय बाजार में अपने नए और पहले स्मार्टफोन Mivi One 5G को लॉन्च कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू ऑडियो मार्केट में Mivi का मजबूत पकड़ है। Mivi One 5G के साथ क्वॉलकॉम Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है। आइए Mivi One 5G की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mivi One 5G

Big Billion Days में और सस्ता मिलेगा फोन

Mivi One 5G की कीमत और सेल

Mivi One 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB + 128GB मॉडल 15,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट 16,999 रुपये में आएगा। फोन को Blue, Burgundy, Pink, Green और Navy Blue कलर में पेश किया गया है। इसकी पहली सेल 8 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी।

End of Feed