AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, रोजमर्रा की जरूरत! Mirchi ने 'AI Giri' अभियान से दिल्ली को बनाया एआई रेडी

AI अब रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल है। लेकिन, अब भी बड़ी तादाद में लोग इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना नहीं जानते। इस फासले को पाटने के लिए रेडियो नेटवर्क Mirchi ने दिल्ली में 'AI Giri' अभियान चलाया है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन रहा है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना नहीं जानते। इसी अंतर को कम करने के लिए रेडियो नेटवर्क Mirchi ने दिल्ली में 'AI Giri' नाम से एक विशेष अभियान चलाया। इसका मकसद AI को आसान भाषा में समझाना और लोगों को यह बताना है कि वे इसे अपनी पढ़ाई, नौकरी, सुरक्षा और रोजमर्रा के कामों में कैसे उपयोग कर सकते हैं। मिर्ची का 'AI Giri' अभियान अपनी तरह का पहला इंटीग्रेटेड कैंपेन है। इसने दिलचस्प बातचीत, एक्सपर्ट की मदद से सीखने और इमर्सिव अनुभवों के जरिए AI को आसान बनाया, जिससे यह टेक्नोलॉजी दिल्ली भर के दर्शकों के लिए प्रैक्टिकल, रिलेटेबल और एक्सेसिबल बन गई।

AI GIRI

दिल्ली को AI GIRI से टेक रेडी बना रहा रेडियो मिर्ची

लोकप्रिय RJs ने आसान बनाई AI की भाषा

Mirchi के लोकप्रिय आरजे आरजे सायमा, आरजे कृष्णन, आरजे सात्विक और आरजे श्रुति ने अपने कार्यक्रमों के जरिए AI को आसान और दिलचस्प अंदाज में समझाया। इंटरैक्टिव शो, श्रोताओं की भागीदारी, डिजिटल कंटेंट और एक्सपर्ट सेशन के माध्यम से लोगों को AI के उपयोग के अलग-अलग पहलुओं से परिचित कराया गया।

End of Feed