Microsoft Global Outage: IndiGo और Akasa Air ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, ईमेल सर्विस हुईं प्रभावित

Microsoft Outage की वजह से इंडिगो और अकासा एयर ने अपने यात्रियों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, इस आउटेज के कारण एयरलाइन कंपनियों की ईमेल सपोर्ट सर्विस प्रभावित हुई है।

Microsoft Global Outage: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की सेवाओं में आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने अपने यात्रियों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। दरअस, इस आउटेज के कारण इंडिगो की ईमेल सपोर्ट सर्विस प्रभावित हुई है। ऐसे में कंपनी की ओर से कहा गया है कि अगर कोई यात्री एयरलाइन को ईमेल के जरिए अपनी समस्या बताना चाहता है तो फिलहाल उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी ने यात्रियों को दूसरे माध्यमों से संपर्क करने की सलाह दी है।

Microsoft Outage

IndiGo और Akasa Air की ईमेल सर्विस हुईं प्रभावित (AI Generated Image)

IndiGo की कौन-सी सर्विस प्रभावित?

IndiGo ने 13 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए यात्रियों को इस तकनीकी समस्या की जानकारी दी है। एयरलाइन के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई वैश्विक बाधा के कारण उसकी ईमेल सपोर्ट सर्विस सामान्य रूप से काम नहीं कर रही है। इसका मतलब है कि यात्रियों की ओर से भेजे गए ईमेल कंपनी तक नहीं पहुंच पाएंगे।

End of Feed