माइक्रोसॉफ्ट ने खत्म कर दिया सबसे बड़ा झंझट, Windows अपडेट्स का नोटिफिकेशन अब नहीं करेगा परेशान

Windows अपडेट्स को लेकर यूजर्स की लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए Microsoft का यह कदम काफी राहत देने वाला है। अब यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।

कई यूजर्स के लिए Windows अपडेट्स हमेशा परेशानी का कारण रहे हैं। अक्सर ऐसा होता है कि किसी जरूरी काम या मीटिंग के बीच सिस्टम अचानक अपडेट इंस्टॉल करने लगता है। अब इस समस्या को ध्यान में रखते हुए Microsoft ने बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि यूज़र्स अब Windows अपडेट्स को अपनी सुविधा के अनुसार पॉज कर सकेंगे।

Windows 11

माइक्रोसॉफ्ट ने खत्म कर दिया सबसे बड़ा झंझट, Windows अपडेट्स का नोटिफिकेशन अब नहीं करेगा परेशान

35 दिनों तक अपडेट पॉज करने की सुविधा

Microsoft ने बताया कि अब यूजर्स को एक नया कैलेंडर इंटरफेस मिलेगा, जिसके जरिए वे अपडेट्स को अधिकतम 35 दिनों तक पॉज़ कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह अवधि खत्म होने के बाद यूजर्स फिर से 35 दिनों के लिए अपडेट को पॉज कर सकते हैं। यानी जरूरत पड़ने पर अपडेट्स को लंबे समय तक टाला जा सकता है, जिससे काम में रुकावट नहीं आएगी।

End of Feed