Meta करेगा भीषण छंटनी, 3000 से ज्यादा कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

मेटा अगले हफ्ते योजनाबद्ध तरीके से छंटनी की तैयारी कर रही है। छंटनी के इस दौर की शुरुआत सोमवार 10 फरवरी 2025 को होगी और इस दौरान 3000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। क्षेत्रीय नियमों की वजह से जर्मनी, फ्रांस, इटली और नीदरलैंड देशों में स्थित कर्मचारियों को छंटनी से बाहर रखा जाएगा। वहीं यूरोप और एशिया समेत दर्जन भर देशों से कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।

Meta Layoff News: मार्क जकरबर्ग की कंपनी मेटा को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। मेटा अगले हफ्ते योजनाबद्ध तरीके से छंटनी की तैयारी कर रही है। छंटनी के इस दौर की शुरुआत सोमवार 10 फरवरी 2025 को होगी और इस दौरान 3000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। सोमवार सुबह 5 बजे से उन सभी कर्मचारियों को ईमेल के माध्यम से नोटिस मिलना शुरू हो जाएगा। मेटा तकनीकी जगत की जानी-मानी कंपनी है। आइये जानते हैं कि इतने सारे कर्मचारियों को मेटा नौकरी से क्यों निकाल रही है?

Meta Layoff News

Meta करेगा भीषण छंटनी, 3000 से ज्यादा कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

इनकी हायरिंग में आएगी तेजी

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी द्वारा कर्मचारियों को मेमो दिया गया है और सूचित किया गया है कि मेटा मशीन लर्निंग इंजीनियर्स की हायरिंग में तेजी लाने की कोशिश कर रही है। पिछले महीने सूचना देते हुए मेटा ने कहा था कि कंपनी के सबसे खराब प्रदर्शन करने आले कर्मचारियों में से 5% की छंटनी की जाएगी। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा था कि जिन लोगों को निकाला जाएगा उनमें से कुछ पदों के लिए फिर से हायरिंग भी की जाएगी।

End of Feed