न्यूज आर्टिकल के बदले करना होगा भुगतान, यूरोप की अदालत ने Meta के खिलाफ सुनाया अहम फैसला

यूरोप की शीर्ष अदालत ने न्यूज पब्लिशर्स के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने Meta के खिलाफ फैसला सुनाते हुए कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को न्यूज आर्टिकल के इस्तेमाल के बदले पैसे देने होंगे।

Meta को इटली में एक बड़े कानूनी मामले में झटका लगा है। यूरोप की शीर्ष अदालत कोर्स ऑफ जस्टिस ऑफ द यूरोपियन यूनियन (CJEU) ने इटली के टेलीकॉम रेगुलेटर AGCOM के फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को समाचार लेखों (न्यूज आर्टिकल) के हिस्सों यानी “न्यूज स्निपेट्स” के इस्तेमाल के बदले पब्लिशर्स को उचित मुआवजा देना होगा। यह फैसला डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और समाचार प्रकाशकों के बीच लंबे समय से चल रहे कॉपीराइट विवाद में अहम माना जा रहा है।

European ‌Union Meta

न्यूज आर्टिकल के बदले करना होगा भुगतान, यूरोप की अदालत ने Meta के खिलाफ सुनाया अहम फैसला/Photo- Canva

क्या है पूरा मामला?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मामला तब शुरू हुआ जब Meta ने इटली की संचार नियामक संस्था AGCOM के उस अधिकार को चुनौती दी, जिसके तहत वह यह तय कर सकती है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को प्रेस लेखों के उपयोग के लिए कितना भुगतान करना चाहिए। Meta का कहना था कि यूरोपीय यूनियन के कॉपीराइट कानून पहले से ही प्रकाशकों को अधिकार देते हैं, इसलिए अलग राष्ट्रीय नियम लागू करना उचित नहीं है।

End of Feed