AI मॉडल की रेस को लेकर बोले मार्क जुकरबर्ग- 'सेफ्टी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देनी होगी'

जुकरबर्ग के मुताबिक आने वाले समय में AI मॉडल और एजेंट की सबसे अहम खूबियों में से एक उनका "Alignment" होगा। आसान भाषा में इसका मतलब है कि AI यूजर की जरूरत और निर्देशों के मुताबिक सही तरीके से काम करे।

AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दुनियाभर की टेक कंपनियों के बीच तेजी से आगे निकलने की होड़ चल रही है। इसी बीच Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने AI मॉडल्स की सुरक्षा और भरोसे को लेकर बड़ी बात कही है। उनका कहना है कि ज्यादा स्मार्ट AI मॉडल बनाने की रेस के साथ-साथ उनकी सेफ्टी पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है।

Mark Zuckerberg

मार्क जुकरबर्ग ने कंपनियों को एआई मॉडल्स में सेफ्टी बरतने की सलाह दी है।

जुकरबर्ग ने कहा कि हर AI लैब की जिम्मेदारी है कि वह अपने मॉडल्स को सुरक्षित तरीके से ट्रेन करे। उनके मुताबिक कंपनियों के पास ऐसा करने की अपनी वजह भी है, क्योंकि लोग ऐसे AI एजेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहेंगे जो उनकी बात न समझे या उनकी जरूरत के मुताबिक काम न करे।

End of Feed