ChatGPT और Claude की टक्कर में मार्क जुकरबर्ग ने पेश किया Muse Spark AI, कहा- यह दुनिया को समझता है

Meta ने नया AI मॉडल Muse Spark लॉन्च किया है, जो ChatGPT और Claude को टक्कर देने का दावा करता है। जानें इसकी खासियतें, फीचर्स और कैसे यह Instagram, WhatsApp और Facebook पर बदलेगा AI का अनुभव।

मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Meta ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया AI मॉडल Muse Spark लॉन्च किया है। अपने नए एआई टूल को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने का दावा है कि यह अब तक का उनका सबसे एडवांस्ड AI मॉडल है, जो इंसानों की तरह आसपास की दुनिया को समझने की क्षमता रखता है।

Meta Muse Spark AI

ChatGPT और Claude की टक्कर में मार्क जुकरबर्ग ने पेश किया Muse Spark AI, कहा- यह दुनिया को समझता है

9 महीने में तैयार हुआ AI मॉडल

Meta Superintelligence Labs (MSL) के प्रमुख Alexandr Wang के अनुसार, Muse Spark को सिर्फ 9 महीनों में पूरी तरह से स्क्रैच से तैयार किया गया है। यह मॉडल अब Meta के प्लेटफॉर्म्स जैसे Instagram, WhatsApp और Facebook पर चलने वाले Meta AI को पावर देगा।

End of Feed