Cyclone Mandous LIVE Tracker: इन राज्यों में कहर बरपाने वाला है मैंडूस, Online मिलेगी प्रभावित इलाकों की जानकारी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 9, 2022, 02:14 PM IST

Cyclone Mandous Status Live Tracker, Chennai Weather Forecast Tracking: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में Mandous Cyclone Storm जल्द ही आफत बनकर सामने आने वाला है. 9 दिसंबर की मध्यरात्रि इस तूफान का असर देखने को मिलेगा और जूम अर्थ वेबसाइट पर आप प्रभावित इलाकों की लाइव जानकारी पा सकते हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • मैंडूस चक्रवाती तूफान बनेगा आफत
  • जूम अर्थ पर मिलेगी लाइव जानकारी
  • 9 दिसंबर की रात आएगी तूफानी बला

Mandous Live Info: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मैंडूस चेन्नई के साउथकोस्ट से सिर्फ 580 किमी दूरी पर बताया जा रहा है और ये जल्द राज्य के तटीय इलाकों में अपना असर दिखा सकता है. आईएमडी की मानें तो पुदुचेरी और श्रीहरिकोटा में 9 दिसंबर की मध्यरात्रि ये चक्रवाती तूफान पहुंच सकता है. मैंडूस का मतलब खजाने का बक्सा होता है और मौसम विभाग के अनुसार ये चक्रवात 11 किमी/घंटा रफ्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बीते 6 घंटे से बढ़ रहा है. ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि राज्य के अन्य तटों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा.

Mandous Storm Cyclone

चक्रवात 11 किमी/घंटा रफ्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बीते 6 घंटे से बढ़ रहा है.

यहां मिलेगी प्रभावित इलाकों की लाइव जानकारी

अगर आप इस चक्रवाती तूफान की लाइव लोकेशन और बाकी की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो जूम अर्थ वेबसाइज के जरिए मैंडूस की लाइव इंफो पा सकते हैं. इस वेबसाइट पर हवा की रफ्तार से लेकर दबाव और बाकी जानकारी उपलब्ध होती है. यहां यूजर्स को चक्रवात के लाइव सेटेलाइट व्यू का एनिमेशन भी देखने को मिलता है. जूम अर्थ अपने यूजर्स को अलग से चक्रवात संबंधित कुछ मैप्स मुहैया कराता है जिसमें हवा और बारिश का पैटर्न, तापमान में बदलाव के साथ उमस और दबाव की जानकारी शामिल है.

End of Feed