WhatsApp में आया बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, अब चैट लीक होने का सवाल ही नहीं

नए सिक्योरिटी फीचर्स के साथ WhatsApp का फोकस अब सिर्फ नए फीचर्स जोड़ने पर नहीं, बल्कि यूजर्स के अकाउंट को बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और अनधिकृत एक्सेस से सुरक्षित रखने पर भी है।

WhatsApp ने यूजर्स के अकाउंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कई नए सिक्योरिटी फीचर्स लॉन्च किए हैं। Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने Two-Step Verification को मजबूत करने, एक अकाउंट में एक से ज्यादा Passkey जोड़ने और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल के बारे में ज्यादा जानकारी देने वाले फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों का मकसद बढ़ते फिशिंग और हैकिंग के खतरों के बीच यूजर्स के लिए अकाउंट सिक्योरिटी को आसान और मजबूत बनाना है।

WhatsApp Passkey

एक अकाउंट में जोड़ सकेंगे कई Passkey

अब 6 अंकों के PIN की जगह लंबा पासवर्ड

WhatsApp का Two-Step Verification अब तक छह अंकों वाले PIN पर आधारित था। यह PIN उस स्थिति में अकाउंट को अतिरिक्त सुरक्षा देता है, जब किसी हमलावर के पास यूजर का वन-टाइम पासकोड पहुंच जाए।

End of Feed