FBI की बड़ी चेतावनी, एक गलती और लैपटॉप हैक, निशाने पर Teams, Outlook और OneDrive के यूजर्स

FBI ने दुनिया के करोड़ों लैपटॉप और कंप्यूटर यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। एफबीआई के मुताबिक इस वक्त Microsoft Outlook, Microsoft Teams और Microsoft OneDrive के यूजर्स निशाने पर हैं।

अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने Microsoft 365 यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। एक नए फिशिंग स्कैम के जरिए साइबर अपराधी Microsoft 365 के यूजर्स को निशाना बना रहे हैं, जिसमें वे पासवर्ड जाने बिना भी अकाउंट का एक्सेस हासिल कर सकते हैं। इस स्कैम का खतरा खास तौर पर Microsoft Outlook, Microsoft Teams और Microsoft OneDrive इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बताया जा रहा है।

Major FBI warning

FBI की बड़ी चेतावनी, एक गलती और लैपटॉप हैक, निशाने पर Teams, Outlook और OneDrive के यूजर्स

बिना पासवर्ड के अकाउंट में सेंध

आमतौर पर फिशिंग हमलों में अपराधी यूजर का पासवर्ड चोरी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस नए तरीके में साइबर अपराधी Microsoft के ऑथेंटिकेशन टोकन को निशाना बना रहे हैं। इन डिजिटल टोकन की मदद से ऐप्स बिना बार-बार पासवर्ड मांगे यूजर के डेटा तक पहुंच पाती हैं। अपराधी इन्हीं टोकन को चुराकर मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) जैसी सुरक्षा को भी बायपास कर सकते हैं।

End of Feed