Apple ला रहा है Mac Mini M6, Geekbench लिस्टिंग से परफॉर्मेंस का हुआ बड़ा खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार, M6 में कुल 12 CPU कोर हो सकते हैं। इसमें 2 Super कोर, 4 Performance कोर, 6 Efficiency कोर की परफॉर्मेंस मिलेंगी। Apple ने M6 के CPU आर्किटेक्चर के बारे में जो जानकारी दी है, यह कोर कॉन्फिगरेशन उससे मेल खाता है।

Apple के नए M6 चिप को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी ने अगस्त में अपने नए M6 सिलिकॉन को पेश किया था और इसके साथ Mac mini को भी नए चिपसेट के साथ अपडेट किया गया। अब Geekbench लिस्टिंग में Mac mini M6 की परफॉर्मेंस से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, नए Mac mini में 32GB RAM और 12-कोर CPU दिया गया है। शुरुआती बेंचमार्क रिजल्ट से पता चलता है कि M6 चिप मल्टी-कोर परफॉर्मेंस के मामले में पिछले M5 के मुकाबले अच्छा खासा सुधार दे सकती है।

Mac Mini M6

एप्पल के एम6 प्रोसेसर में फैंस को धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

Mac mini M6 में मिल सकते हैं 12 CPU कोर

Geekbench पर Mac18,5 नाम से एक कथित लिस्टिंग सामने आई है, जिसे Mac mini M6 से जोड़ा जा रहा है। Notebookcheck की रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्टिंग में सिस्टम को macOS 27.0 पर चलते हुए दिखाया गया है। इसमें 32GB मेमोरी भी दर्ज है।

End of Feed