8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता टैबलेट, इसमें मिलेगा लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस

Logic Neo X1 Pro में 10.95 इंच की WUXGA IPS स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

अगर आप कम कीमत में एक नया और पावरफुल टैबलेट की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Logic ने अपना नया Neo X1 Pro टैबलेट पेश किया है। इस डिवाइस को खासतौर पर स्टूडेंट्स, टीचर्स और संस्थानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और 8GB रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट कस्टमाइज्ड Android 17 पर चलता है। इसके साथ मिलने वाले एक्सेसरीज की मदद से यूजर्स इसे लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Table Launch

सस्ते टैबलेट में ग्राहकों को मिलेंग दमदार फीचर्स।

कंपनी ने फिलहाल Logic Neo X1 Pro की कीमत की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसे ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आने वाले समय में यह टैबलेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीदा जा सकेगा। खास बात यह है कि इसके साथ प्रोटेक्टिव कवर और मैग्नेटिक मिनी मिरर भी दिया जाएगा। इससे यूजर्स को रोजमर्रा के कामों में ज्यादा सहूलियत मिलेगी।

End of Feed