LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने लॉन्च किया ब्रेल लिपि वाला AC रिमोट कवर, दृष्टिबाधित लोगों के लिए होगा मददगार

LG AC Remote Cover With Braille Script: कंपनी ने कहा कि LG में, हमारा मानना है कि इनोवेशन सभी के लिए सुलभ होना चाहिए। ब्रेल AC रिमोट कवर LG के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अलग अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने वाले सॉल्यूशन डिजाइन करती है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने पहले ब्रेल AC रिमोट कवर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह बेहद खास पहल विशेष रूप से दृष्टिबाधित लोगों की मदद के लिए डिजाइन की गई है। इसे इनोवेशन की मदद से दृष्टिबाधित लोग अपनी मर्जी से LG एयर कंडीशनर का उपयोग कर सकेंगे। इसके साथ ही यह नया फीचर उनके अनुभव को बेहतर बनाएगा, साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इसका उपयोग करने में मदद करेगा।

LG Electronics

LG Electronics

End of Feed