JioPhone 5G की कीमत भारत में 8,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक रखी जा सकती है। ये जानकारी एक रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जियो का ये अपकमिंग हैंडसेट कई वेरिएंट्स, अलग-अलग स्क्रीन साइज और स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। JioPhone 5G की कीमत आम ग्राहकों को पसंद आएगी।
इतने सस्ते में आ सकता है JioPhone 5G
Counterpoint Research की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग JioPhone 5G की कीमत 8,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच होगी। उम्मीद की जा रही है कि बड़े पैमाने पर 4G स्मार्टफोन यूजर्स को टारगेट करने से पहले जियो 5G नेटवर्क के फैलने का इंतजार करेगा।
JioPhone 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
एक पुरानी रिपोर्ट में ये बात सामने आई थी कि रिलायंस जियो के हैंडसेट को कई वेरिएंट्स में उतारा जाएगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक ये फोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चलेगा और इसमें 6.5-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का होगा। साथ ही यहां 2MP मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसके फ्रंट में 8MP कैमरा सेल्फी के लिए दिया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, JioPhone 5G में 32GB स्टोरेज दिया जाएगा। कार्ड की मदद से इसे बढ़ाया जा सकेगा। फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड होगा। वहीं, इसकी बैटरी 5,000mAh की होगी।
