Reliance अब मिनटों में आपके घर पहुंचाएगा सामान, Blinkit-Zepto को देगा टक्कर

JioMart to Enter Quick Commerce Space: शुरुआत में, जियोमार्ट 7-8 शहरों में किराने का सामान पहुंचाएगा। बाद में कंपनी 1,000 से ज्यादा शहरों तक पहुंच जाएगी। रिलायंस ही नहीं, वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट भी क्विक कॉमर्स सेक्टर में उतरने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में, ब्लिंकिट लगभग 40-45% बाजार हिस्सेदारी के साथ क्विक कॉमर्स में सबसे आगे है।

JioMart to Enter Quick Commerce Space: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भारत के क्विक कॉमर्स स्पेस में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए वह ब्लिंकिट, बिगबास्केट, इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसी कंपनियों को चुनौती देगी। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस का जियोमार्ट कम से कम 7-8 शहरों में अपनी क्विक कॉमर्स सर्विस लॉन्च कर सकता है। इसके बाद इस सर्विस को देशभर के 1000 से अधिक शहरों में पेश किया जाएगा।

JioMart

JioMart

ब्लिंकिट और जेप्टो की छुट्टी करेगा JioMart!

टाइम्स ऑफ इंडिया ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि रिलायंस रिटेल का जियोमार्ट जल्द ही जोमैटो के ब्लिंकिट, टाटा समूह के बिगबास्केट, स्विगी के इंस्टामार्ट और जेप्टो को टक्कर देने के लिए सर्विस शुरू कर सकता है। शुरुआत में, जियोमार्ट 7-8 शहरों में किराने का सामान पहुंचाएगा। बाद में कंपनी 1,000 से ज्यादा शहरों तक पहुंच जाएगी। बता दें कि कंपनी यह कदम रिलायंस द्वारा अपनी 90 मिनट ग्रोसरी डिलीवरी सर्विस जियोमार्ट एक्सप्रेस को बंद करने के बाद उठा रही है।

End of Feed