JioHotstar पर Ads से परेशान लोगों के लिए धांसू जुगाड़, सामने आई टाइमलाइन से जुड़ी एक ट्रिक

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इस ट्रिक में वीडियो की टाइमलाइन यानी प्रोग्रेस बार का इस्तेमाल किया जाता है। दावा है कि वीडियो को एक खास तरीके से आगे बढ़ाने और दोबारा चलाने पर बीच में आने वाले ऐड्स हट हैं।

आजकल OTT Apps का जमकर बोलबाला है। अब ज्यादातर लोग मूवीज, टीवी शो या फिर वेब सीरीज देखने के लिए अपने फोन में ओटीटी ऐप्स का इस्तेमला करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय में ओटीटी ऐप्स में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म अब मूवीज या फिर वेब सीरीज के दौरान बीच-बीच में विज्ञापन दिखाने लगे हैं। ऐसी ही समस्या अब जियो हॉटस्टार यूजर्स को भी देखने को मिल रही है। JioHotstar पर फिल्में और वेब सीरीज देखते समय बार-बार आने वाले विज्ञापन कई लोगों को परेशान करते हैं। खासकर तब, जब कोई दिलचस्प सीन चल रहा हो और अचानक बीच में ऐड आ जाए। अब इंटरनेट पर एक ऐसी ट्रिक की चर्चा हो रही है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि इससे JioHotstar पर विज्ञापनों की परेशानी कम हो सकती है।

JioHotstar

जियो हॉटस्टार अपने यूजर्स को कई तरह के कंटेंट ऑफर करता है।

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इस ट्रिक में वीडियो की टाइमलाइन यानी प्रोग्रेस बार का इस्तेमाल किया जाता है। दावा है कि वीडियो को एक खास तरीके से आगे बढ़ाने और दोबारा चलाने पर बीच में आने वाले विज्ञापन गायब हो सकते हैं। हालांकि, यह तरीका सभी यूजर्स के लिए काम करता है या नहीं इसका भी कंफर्मेशन अभी तक सामने नहीं आया है।

End of Feed