Jio True 5G सेवा उज्जैन में लॉन्च, धार्मिक नगरी 5जी सेवा लॉन्च करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 05:21 PM IST

जियो ने धार्मिक नगरी उज्जैन में जियो ट्रू 5जी सेवा (Jio True 5G Service) की शुरूआत की। रिलायंस जियो अब प्रदेश के 5 बड़े शहरों में 5जी सेवा देने वाला पहला और एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। इससे पहले जियो इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी ट्रू 5जी सेवा लॉन्च कर चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उज्जैन आने वाले लाखों दर्शनार्थी जियो ट्रू 5जी सेवा का लाभ उठा सकेंगे
  • प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों में अब जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू
  • जियो के ग्राहकों को 1Gbps+ स्पीड से मुफ्त अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा

मुंबई: महाकाल मंदिर और श्री महाकाल महालोक में जियो ट्रू 5जी सेवा (Jio True 5G Service) शुरू करने के बाद अब जियो ने धार्मिक नगरी उज्जैन में जियो ट्रू 5जी सेवा की शुरूआत की। प्रदेश के इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को देखते हुए जियो ने एक और शहर में अपने 5जी नेटवर्क को मजबूत किया है। रिलायंस जियो अब प्रदेश के 5 बड़े शहरों में 5जी सेवा देने वाला पहला और एकमात्र टेलीकॉम ऑपरेटर बन गया है। इससे पहले जियो इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी ट्रू 5जी सेवा लॉन्च कर चुका है।

Jio True 5G Service

जियो ट्रू 5जी सेवा उज्जैन में लॉन्च

पिछले महीने मध्यप्रदेश में जियो ने जियो ट्रू 5जी सेवाओं (Jio True 5G Service) की शुरूआत माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों से महाकालेश्वर मंदिर और श्री महाकाल महालोक में की थी। आज से उज्जैन के जियो यूजर्स को 'जियो वेलकम ऑफर ' के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को मुफ्त में 1 Gbps+ की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

End of Feed