Jio Republic Day Plan: रिलायंस जियो ने गणतंत्र दिवस 2024 के खास मौके पर अपने वार्षिक प्लान में नई सुविधाओं को शामिल किया है। इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है। प्लान में आपको सालभर यानी 365 दिन के लिए रिचार्ज से छुट्टी मिल जाएगी। प्लान के साथ जियो कई और ऑफर भी दे रही है, जिसमें 500 रुपये का कूपन भी शामिल है। यदि आप कम कीमत में ज्यादा फायदे वाला प्लान खोज रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है।
Jio Republic Day Plan
Jio 2,999 रुपये प्लान के फायदे
जियो के 2,999 रु वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। जियो के इस प्लान में प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा मिलता है। यानी 365 दिन में आपको कुल 912.5 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud का एक्सेस भी मिलता है। बता दें कि इसके साथ आपको JioCinema प्रीमियम का एक्सेस नहीं मिलता है।
रिपब्लिक डे ऑफर और कैशबैक
जियो की वेबसाइट के अनुसार, 2,999 रुपये के रिचार्ज प्लान के साथ कई अतिरिक्त लाभ भी मिल रहे हैं। प्लान के साथ ग्राहक Ajio, Tira और Ixigo जैसी साइटों पर कई कूपन का लाभ उठा सकेंगे। Ajio पर न्यूनतम 2,499 रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को 500 रुपये की छूट मिलेगी।
ऐसे ही टीरा पर खरीदारी करने पर 1,000 रुपये तक की 30 प्रतिशत छूट पा सकते हैं, जबकि इक्सिगो पर, यूजर्स को फ्लाइट्स टिकटों पर 1,500 रुपये तक की छूट मिलेगी। ग्राहक स्विगी पर 250 रुपये का कूपन और ग्राहक रिलायंस डिजिटल से न्यूनतम 5,000 रुपये की खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट भी प्राप्त कर सकेंगे।
