Reliance Jio अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी 24 नवंबर से चुनिंदा रिचार्ज प्लान में रोजाना मिलने वाले डेटा की लिमिट खत्म करने वाली है। इसके बाद यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा इस्तेमाल करने की पाबंदी नहीं रहेगी। कंपनी ने यह बदलाव अपने Happy New Year ऑफर के तहत किया है। इसका फायदा 399 रुपये और 3,999 रुपये वाले प्लान में मिलेगा। इसके अलावा Jio ने 15 रुपये और 25 रुपये के नए अनलिमिटेड 5G डेटा ऐड-ऑन प्लान भी पेश किए हैं।
मौजूदा प्लान खत्म होने के बाद शुरू होगी नई सर्विस
Jio के 399 और 3,999 रुपये वाले प्लान में क्या बदलेगा?
Jio के 399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है, जबकि 3,999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। अभी इन प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा इस्तेमाल करने की लिमिट मिलती है। नए बदलाव के बाद कंपनी इस डेली डेटा लिमिट को हटा देगी।
कंपनी के मुताबिक इन दोनों प्लान में अब डेटा इस्तेमाल करने की कोई तय दैनिक सीमा नहीं होगी। यानी यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। ये प्लान 24 नवंबर से MyJio ऐप, Jio.com, Jio स्टोर और देशभर के रिटेलर्स के जरिए रिचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे।
15 और 25 रुपये के अनलिमिटेड 5G डेटा ऐड-ऑन प्लान
- Jio ने छोटे रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए भी दो ऐड-ऑन प्लान पेश किए हैं।
- 15 रुपये का प्लान: इसकी वैलिडिटी 1 दिन होगी। यह प्लान पहले से उपलब्ध है।
- 25 रुपये का प्लान: इसकी वैलिडिटी 2 दिन होगी। यह 24 नवंबर से उपलब्ध होगा।
3,999 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे ये अतिरिक्त फायदे
Jio के सालाना 3,999 रुपये वाले प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड डेटा ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। इस प्लान के साथ 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को JioHotstar Mobile और Hollywood कंटेंट, JioTV के जरिए FanCode का सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB मुफ्त क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा। इस तरह सालभर के लिए रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को इंटरनेट के साथ मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज की सुविधाएं भी मिलेंगी।
मौजूदा प्लान खत्म होने के बाद शुरू होगी नई सर्विस
Jio के मुताबिक, कोई भी सब्सक्राइबर इन नए प्लान को चुन सकता है। हालांकि, अगर यूजर के नंबर पर पहले से कोई एक्टिव रिचार्ज है तो नया प्लान मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद एक्टिव होगा। यानी पुराने प्लान के बचे हुए दिनों का फायदा खत्म नहीं होगा। नए प्लान का लाभ मौजूदा रिचार्ज पूरा होने के बाद मिलेगा।
26 नवंबर से आएगा 50 रुपये का Night Data प्लान
Jio ने यूजर्स के लिए 50 रुपये का Night Data प्लान भी लाने की घोषणा की है। यह प्लान 26 नवंबर से रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा। इसे MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट, स्टोर और रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा। नाइट प्लान में रात के 12 बजे से सुबह 5 बजे तक सिर्फ 50 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।
