Jio ने कर दिया कमाल, 400 रुपये से कम का धांसू प्लान, 365 दिन की टेंशन होगी खत्म

रिलायंस जियो के पास रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। कंपनी अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही तरह के यूजर्स को एक से बढ़कर एक प्लान्स ऑफर करती है। जियो के पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जो कम खर्च में पूरे साल के लिए डेटा की टेंशन से फ्री कर देता है।

Jio Recharge Plans Offer: रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम है। देशभर में करीब 48 करोड़ से ज्यादा लोग जियो की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। जियो ने अपने ग्राहकों की जरूरत और सुविधा का बखूबी ध्यान रखता है। इसके लिए कंपनी समय-समय पर नए प्लान्स और नए-नए ऑफर्स लाती रहती है। जियो के पास अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनो ही ग्राहकों के लिए धांसू प्लान्स हैं। जियो के पास एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जो पूरे साल के लिए डेटा की टेंशन से फ्री कर सकता है।

Jio Recharge

रिलायंस जियो के पास रिचार्ज प्लान्स का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है।

आपको बता दें कि जियो ने कुछ समय पहले ही अपनी ब्राडबैंड सर्विस को रीब्रैंड किया है। जियो कि ब्रांडबैंड सर्विस अब जियो होम नाम से जानी जाती है। इस सर्विस में कंपनी ग्राहकों के लिए जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर ऑफर कर रही है। अगर आपको अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है तो बता दें कि जियो एक धमाकेदार ऑफर लेकर आया है।

End of Feed