Jio ने कर दिया कमाल, छोटे दुकानदारों के लिए आया 24×7 AI असिस्टेंट, जानें क्या होगा इसका काम

Jio Agentic AI Assistant से व्यापारियों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। यह बिना रुके और थके सातों दिन काम करेगा। जियो ने इस एआई असिस्टेंट को इस तरह से डिजाइन किया है कि दुकान मालिक कई सारे काम से टेंशन फ्री हो सकते हैं।

Jio AI Assistant for Small Shop Owners: रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 50 करोड़ लोगों का बड़ा यूजरबेस है। वैसे तो जियो हमेशा अपने धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स को लेकर सुर्खियों में रहती है लेकिन इस बार अपनी अपने नए लॉन्च को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जियो ने मोबाइल इंडिया कांग्रेस 2025 में छोटे दुकानदारों और माइक्रो एंटरप्राइज के लिए एक धांसू एआई टूल लॉन्च किया है जिसका नाम Jio Agentic AI है। जियो का यह एआई टूल छोटे व्यापारियों की बड़ी टेंशन खत्म करने वाला है। Jio Agentic AI दुकानदारों और व्यापारियों को 24 घंटे सातों दिन सपोर्ट देगा।

Jio AI Assistant

जियो ने छोटे व्यापारियों के लिए लॉन्च किया एआई असिस्टेंट।

Jio Agentic AI Assistant से व्यापारियों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। यह बिना रुके और थके सातों दिन काम करेगा। जियो ने इस एआई असिस्टेंट को इस तरह से डिजाइन किया है कि दुकान मालिक कई सारे काम से टेंशन फ्री हो सकते हैं। उदाहरण के लिए- मान लीजिए आपका कोई स्टोर है या फिर आप कोई होटल या रेस्टोरेंट चलाते हैं तो Jio Agentic AI Assistant आपके ग्राहकों के कॉल को रिसीव कर सकता है। वह ग्राहकों के सवालों के जवाब दे सकता है और साथ ही ऑडर्स को भी रिसीव कर सकता है। यह एआई असिस्टेंट डिलीवरी को भी कंफर्म कर सकता है।

End of Feed