Amazon-Netflix की दुकान बंद करके मानेंगे मुकेश अंबानी! फिर कर दिया बड़ा धमाका

JioHotstar New Subscription Plan: इस प्लान के साथ मिलने वाले जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन को मोबाइल और टीवी दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान के साथ SMS और कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। यदि आप जियोहॉटस्टार के साथ अन्य कोई प्लान लेना चाहते हैं तो आपके लिए 195 रुपये वाला क्रिकेट डेटा प्लान बेस्ट है। इस प्लान के साथ आपको 15 जीबी डेटा मिलता है।

JioHotstar New Subscription Plan: जियो हॉटस्टार ने आते ही अमेजन और नेटफ्लिक्स की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले महीने 195 रुपये वाले क्रिकेट डेटा पैक के लॉन्च के बाद, अब रिलायंस जियो ने एक नया डेटा ओनली पैक लॉन्च किया है जिसमें जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन शामिल है। इस प्लान में मात्र 100 रुपये में आप 90 दिनों तक JioHotstar का लाभ ले सकते हैं।

क्या है जियो का नया प्लान?

जियो ने जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ नया 100 रुपये वाला डेटा ओनली पैक पेश किया है। इस प्लान के साथ यूजर्स 90 दिनों तक फ्री में जियो हॉटस्टार का फायदा ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्लान के साथ 5GB डेटा भी मिलेगा। कंपनी के अनुसार, 5GB की लिमिट के बाद, स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी।

End of Feed