Jio का ये प्लान देख जल उठेंगे Airtel और Vodafone-Idea वाले लोग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 14, 2023, 09:02 PM IST

Reliance Jio मार्केट में एंट्री करने के साथ ही लगातार भारतीय मोबाइल धारकों को सस्ता इंटरनेट और सस्ते प्लान्स उपलब्ध कराती आ रही है। अब कंपनी ने नया Family Plan पेश किया है जिसका नाम Jio Plus रखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जियो का नया फैमिली प्लान लॉन्च
  • फुल पैसा वसूल प्लान है जियो प्लस
  • लोगों को मिलेगा 1 महीना फ्री ट्रायल

Reliance Jio Family Plan Launched Named Jio Plus: रिलायंस जियो के जोरदार प्लान अब ग्राहकों को और भी ललचाने वाले हैं क्योंकि इसमें बंपर फायदे यूजर्स को मिलने वाले हैं। हाल में जियो ने एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ अपना नया फैमिली प्लान – जियो प्लस लॉन्च कर दिया है। जियो प्लस प्लान में पहले कनेक्शन के लिए ग्राहक को 399 रु चुकाने होंगे, प्लान में 3 अतिरिक्त कनेक्शन जोड़े जा सकेंगे। प्रत्येक अतिरिक्त कनेक्शन के लिए 99 रु चुकाने होंगे। जियो प्लस में 4 कनेक्शन के लिए 696 रु (399+99+99+99) प्रतिमाह का भुगतान करना होगा। प्लान के साथ 75जीबी डेटा मिलेगा।

Jio Launched New Family Plan Named Jio Plus

Jio Plus Plan मे पहल कनेक्श लि ग्राह 399 चुकान होंगे.

100 जीबी प्रति माह के प्लान

4 कनेक्शन वाले फैमिली प्लान में एक सिम पर हर महीने औसतन 174 रु खर्च आएगा। इसके अलावा जिन ग्राहकों की डेटा खपत अधिक है वे 100 जीबी प्रति माह के प्लान को ले सकते हैं। इसके लिए पहले कनेक्शन पर 699 रु चुकाने होंगे और प्रत्येक अतिरिक्त कनेक्शन पर 99 रु प्रति कनेक्शन देना होगा। कुल 3 अतिरिक्त कनेक्शन ही लिए जा सकेंगे। कुछ व्यक्तिगत प्लान भी लॉन्च किए गए हैं। इसमें 299रु का 30 जीबी का प्लान है और एक अनलिमिटेड डेटा प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 599 रु चुकाने होंगे।

End of Feed