Airtel, Vodafone Idea और Jio के डेली 2GB डेटा वाले बेस्ट प्लान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 13, 2023, 05:21 PM IST

2GB डेटा प्लान से आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं। ये 1GB डेटा के मुकाबले थोड़ा महंगा होगा पर इसमें डेटा के जल्दा खत्म होने की टेंशन नहीं होगी। ये 2GB डेटा की कीमत 249 रुपये से शुरू है। जिसे जियो कंपनी ऑफर कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयरटेल 299 रुपये से शुरू
  • जियो 249 रुपये से शुरू
  • वोडाफोन-आइडिया 299 रुपये से शुरू

Airtel, Vodafone Idea Data Plan: आज हम 2GB डेटा प्लान के बारे में बता रहे हैं। हालांकि 1GB डेटा का किफायती विकल्प कंपनी देती है पर उनमें डेटा थोड़ा कम डेटा मिलता है। Vodafone Idea, Airtel और Jio हर दिन 2GB डेटा प्लान का भी ऑफर देती हैं। तो चलिए आज इन्हीं के बारे में जानते हैं।

airtel jio

डेली 2GB डेटा वाले बेस्ट प्लान।

1. एयरटेल

Airtel का सबसे सस्ता 2GB डेली डेटा प्लान 299 रुपये से शुरू होता है। इस प्लान में 2GB हाई-स्पीड डेटा डेली मिलता है। प्लान में फ्री अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के साथ 100 डेली SMS भी फ्री मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें 319 रुपये, 359 रुपये और 549 के प्लान में भी डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इन प्लान में क्रमश: 1 महीने, 1 महीने और 56 दिन की मिलती है।

End of Feed