Jio के ऑफर्स की चल गई आंधी, 336 दिन तक सिम एक्टिव रखने का हो गया सस्ता जुगाड़

रिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं तो जियो का एक प्लान आपकी टेंशन खत्म कर देगा। जियो ने करोड़ों यूजर्स की बार-बार रिचार्ज की टेंशन को खत्म कर दिया है।

Jio Cheapest Annual Plan: जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी होने के साथ ही मोबाइल यूजर्स की सबसे फेवरेट कंपनी भी है। देशभर में करीब 48 करोड़ लोग जियो की सर्विस इस्तेमाल कर रहे हैं। जियो अपने ग्राहकों की जरूरत और सुविधा का बखूबी ध्यान रखता है। यही वजह है कि कंपनी ने लिस्ट को यूजर्स की जरूरत के हिसाब से अपडेट कर दिया है। कंपनी के पास सस्ते से लेकर महंगे और लॉन्ग टर्म वाले कई सारे प्लान्स (Jio Recharge Plans) मौजूद हैं। अब जियो ने ग्राहकों की एक बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। कंपनी ने 336 दिन तक सिम एक्टिव रखने का सबसे सस्ता जुगाड़ कर दिया है।

Jio New

जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान ने करोड़ों ग्राहकों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है।

मोबाइल फोन्स आज के समय में हर किसी की जरूरत बन चुके हैं लेकिन इन्हें हर महीने रिचार्ज करना पाना लाखों करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी टेशन भी है। ग्राहकों की इसी समस्या को खत्म करने के लिए जियो ने लिस्ट में लंबे समय तक चलने वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। कंपनी के पास अब 28 दिन से लेकर 365 दिन तक चलने वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप 365 दिन वाला महंगा प्लान नहीं लेना चाहते हैं तो अब इसका भी जुगाड़ हो गया है।

End of Feed