Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ 1699 रुपये में आया नया फोन, 25 दिन की मिलेगी स्टैंडबाय बैटरी

आईटेल के इस फीचर फोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स देखने को मिलते हैं। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी इसमें 1 साल के लिए रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।

अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया फीचर फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी itel की तरफ से एक नया फीचर फोन लॉन्च किया गया है। अब आप एक सेकंडरी मोबाइल फोन अपने साथ रखना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी का लेटेस्ट मोबाइल फोन itel Power 451 है जिसमें आपको भर-भर के फीचर्स मिलने वाले हैं। आईटेल ने इसमें 2500mAh की बड़ी बैटरी और वायरलेस FM और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए हैं।

Mobile

इस नए फीचर फोन में आपको दमदार फीचर्स मिलेंगे। (फोटो क्रेडिट-Digit)

itel Power 451 की कीमत की बात करें तो बता दें कि कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 1,699 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसमें आपको Blue, Green, Purple और Black कलर ऑप्शन मिलने वाला है। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी इसमें 1 साल के लिए रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। इसके साथ ही आपको मोबाइल बॉक्स में फ्री कवर भी दिया जा रहा है।

End of Feed